भाटापारा (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल भाटापारा ने आज चक्रधारी चवाईस सेंटर में अनाधिकृत रूप से ई टिकट बनाने वाले द्लालो पर चेकिंग अभियान चला कर 15टिकट जब्त की है, और 143रेल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध दर्ज किया है।
पूरा विवरण इस प्रकार है आज 02.04.2023 को श्री ए.एन.सिन्हा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. बिलासपुर एवं श्री एस.के.गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. रायपुर के मार्गदर्शन एवं श्री आर.एस.मिश्रा, निरीक्षक प्रभारी रे.सु.ब. पोस्ट भाटापारा के निर्देशन एवं उप निरीक्षक के.के.साहू के नेतृत्व में बल सदस्यों में साथ, रे.सु.ब. पोस्ट भाटापारा क्षेत्राधिकार में अनाधिकृत रूप से ई-टिकट बनाने वालों के विरूद्ध चेकिंग अभियान के दौरान जीएनए कॉलेज रोड, भाटापारा मे स्थित ’’चक्रधारी च्वाईस सेंटर’’ दबिश दी गई एवं जांच के दौरान पर्सनल यूजर आई.डी. से अनाधिकृत रूप से बनाये गये कुल 15 नग रेलवे आरक्षित ई-टिकट जिसमें 01 भविष्य टिकट एवं 14 पास्ट टिकट च्वाईस संेन्टर संचालक द्वारिका प्रसाद चक्रधारी वल्द पवन कुमार चक्रधारी उम्र 23 वर्ष निवासी- ग्राम- देवरी वार्ड नं 17 साहू पारा थाना- भाटापारा (ग्रामीण) जिला- बलौदा बाजार (छ.ग.) के कब्जे से जप्त किया गया एवं पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह आईआरसीटीसी से व्यक्तिगत आईडी से रेलवे आरक्षित ई- टिकट बनाकर रेलवे टिकटों का टिकट चाहने वाले व्यक्तियों को बिक्री कर अवैध व्यापार करता है और टिकट चाहने वालों से टिकट पर अंकित मूल्य से 100 रूपये अतिरिक्त व्यक्तिगत कमीशन प्राप्त करता है उक्त दुकान संचालक के विरूद्ध रे.सु.ब. पोस्ट भाटापारा अपराध क्रमांक 1008/2023 दिनांक- 02.04.2023 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

