दूरस्थ ग्राम माटी पहाड़ छर्रा में नवीन बाजार का उदघाटन और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया
क्षेत्र का विकास करने वाले विधायक यू डी. मिंज का का महिलाओं ने चुनरी ओढ़ा कर किया स्वागत
जशपुर :- (वायरलेस न्यूज)
जिले के फरसाबाहर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम माटीपहाड़ में संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बाजार उद्घाटन और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया
इस अवसर पर कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा की आज हमारी सरकार किसान गरीब और युवाओं के हित में कार्य कर रही है हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने किसानों के लिए कई योजनाओं के तहत किसानों के आय वृद्धि में कार्य कर रहे हैं. आज हमारे लिए गर्व की बात है की कुनकुरी विधानसभा सहित जिले और प्रदेश में सड़क बिजली और पानी की समस्याओं से लगभग समस्या अंतिम पड़ाव पर है वहीं संसदीय सचिव और विधायक यूडी मिंज ने सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए बाजार के उद्घाटन और सामुदायिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सभी योजनाओं की लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. लोगों ने विधायक के स्वागत के लिए आरती की थाल और चुनरी ओढ़ा कर भव्य स्वागत किया और पारंपरिक गाजा बाजा के साथ थिरकते हुए जोशीला स्वागत किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
मनोज सागर यादव जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस जशपुर,डीडीसी नवीना पैंकरा,निरंजन ताम्रकार ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार,सरपंच नीलम भगत, सहित भारी संख्या में ग्राम वासी, महिला पुरुष और कार्यक्रता उपस्थित रहे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

