बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)चीफ जस्टिस 5 जिलों में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली ने अपने 25 वें वर्षगांठ के अवसर पर विधिक सेवा के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन करते हुए लीगल एड डिफेंस कौंसिल की स्थापना कर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी सेवा देने का कार्य प्रारंभ किया है। ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व देश भर में सर्वप्रथम छत्तीसगढ के बिलासपुर के जिला न्यायालय में लीगल एड डिफेंस कौंसिल की स्थापना की गई थी। इसके तहत विधिक सेवा के पात्र व्यक्तियों को उनके फौजदारी प्रकरणों में बचाव के लिए अधिवक्ता की नियुक्ति की जानी थी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत् स्थापित उक्त लीगल एड डिफेंस कौंसिल की सफलता को देखते हुए दूसरे चरण में प्रदेश के 17 अन्य जिलों में भी लीगल एड डिफेंस कौंसिल के कार्यालय स्थापित किए गए । अब तीसरे चरण में प्रदेश के शेष जिलों सहित पूरे देश भर में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम की स्थापना हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा मंजूरी दी गई है।
इस तीसरे चरण में छत्त्तीसगढ के बचे हुए पांच जिले क्रमश: दंतेवाड़ा , बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोंडागांव में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम कार्यालय का शुभारंभ दिनांक 12 अप्रेल 2023 को सायं पांच बजे छ.ग.उच्च न्यायालय बिलासपुर के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष से आनलाईन माध्यम से श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी- कार्यपालक अध्यक्ष-छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

