*भुगतान के लिये कोई भी फाइल लंबित नही-कार्यपालन अभियंता उपाध्याय*
रायगढ़ वर्तमान में ठेकेदार संघ के कुछ पदाधिकारीयो द्वारा नगर निगम की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जबकि निगम में ठेकेदार सामान्य रूप से अपने कार्यो को निष्पादित कर रहे है,
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि निकाय में कार्यरत सभी ठेकेदारों को विज्ञप्ति के माध्यम से अपील किया जा रहा है कि यदि कोई कार्य संपादित किया गया है एवं उसका भुगतान लंबित होने की स्थिति में है तो वे कार्यादेश के साथ संपादित किए गए कार्य के फोटोग्राफ्स दो दिवस में कार्यपालन अभियंता को प्रस्तुत कर सकते है जिससे उनके द्वारा कराए गए कार्य का तत्काल भुगतान कार्यवाही किया जा सके।ठेकेदारों के नाम से संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए नियम के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है जबकि सामान्य दिनों की तरह ठेकेदार निगम में आकर अपना कार्य करा रहे है, नवागंतुक ई ई के आने के बाद इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है,लगातार भुगतान भी किया जा रहा है वैसे भी ठेकेदार नगर निगम के अभिन्न अंग है और हम उन्हें अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखते हैं उनके हर मुश्किल मेंउनके साथ खड़े हैं कोई भी कांट्रेक्टर कभी भी अपने परेशानियों के लिए मुझसे मिल सकता है।
नगर निगम के ई ई नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि अभी तक कोई भी फाइल लंबित नहीं है आज ही मेरे पास चार फाइल आई है किसी ने कोई भी शिकायत नहीं की है मैं स्वयं फील्ड पर जाकर ठेकेदारों के साथ ले आउट देने से लेकर उनके हर काम की प्रॉपर बिलिंग को वस्तुनिष्ठता के आधार पर कराता हूं और उसे कमिश्नर सर को प्रस्तुत करता हूं समय-समय पर ऑडिट की आपत्ति थी तब, स्थल निपटान ना हो उस वक्त और कार्य के स्वरूप में परिवर्तन आया हो जिसमे अतिरिक्त भुगतान जो कमिश्नर के अधिकारिता में हो उसको देने में भी रायगढ़ निगम सबसे आगे रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

