(किशोर कर वायरलेस न्यूज़)
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी युवक युवती के साथ में स्कूल में पढ़ चुका है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके दो सहयोगी फरार है. घटना कोतवाली थाना इलाके के बेलसोंडा का है.
जानकारी के मुताबिक वारदात गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास की है. युवती रूपा धीवर अपनी बड़ी बहन के साथ मेडिकल स्टोर में दवाई लेने गई थी. वापस लौटने के दौरान बाइक में सवार चंद्रशेखर परमार अपने दो दोस्तों के साथ उसे बीच रास्ते में रोक लिया. इतने में ही चंद्रशेखर ने रूपा को पकड़कर उसके सिर पर देसी कट्टे से गोली मार दी. युवती अस्पताल पहुंच पाती, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया.
एएसपी मेधा टेंभुकर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. मृतिका रूपा बीए सेकेंड इयर की छात्रा थी. आरोपी चंद्रशेखर उसे स्कूल के समय से जानता था. दोनों साथ में पढ़ भी चुके हैं. रूपा सिरफिरे आशिक चंद्रशेखर से बात करने से इंकार कर दी थी, जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया.
एडिशनल एसपी ने ये भी बताया कि आरोपी चंद्रशेखर दिल्ली गया हुआ था, तभी उसने वहां से देसी कट्टा खरीदा था. उसी देसी कट्टे से युवती को गोली मारी है. वो ड्राइवरी का काम करता है. आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उसके दो साथी भरत निषाद और एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

