किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
उड़ीसा प्रवास के दौरान सरायपाली में पत्रकारों से की चर्चा
महासमुन्द- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम आज अपनी उड़ीसा प्रवास के दौरान महासमुन्द जिले के सरायपाली पहुंचे इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कांग्रेस संगठन की मजबूती के टिप्स दिए मोहन मरकाम के सरायपाली पहुंचने पर उनका अतिथि के साथ स्वागत किया गया जय स्तंभ चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किया लगभग 2 साल बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सरायपाली प्रवास होने पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए धान खरीदी में आ रही व्यवस्था संबंधी अड़चनों के लिए जिम्मेदार ठहराया उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्रीय पुल में जो खाद्यान्न में जाना चाहिए वह नहीं जा पा रहा है इसी वजह से समितियों से धान का निरंतर उठाव नहीं हो पा रहा है उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण बताया। हम आपको बता दें कि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ओडिशा प्रवास पर जा रहे थे इसी दौरान आज दोपहर नेशनल हाईवे 53 पर छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित सरायपाली पहुंचे उनके सारे पहले पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और उनका जगह-जगह स्वागत भी किया गया पीसीसी चीफ के साथ बसना विधायक एवं छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह और सरायपाली विधायक भी मौजूद रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

