पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो नाराज होकर घर छोड़ भागा नाबालिग, गोंदिया आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद कर घर पहुँचवाया ।
गोंदिया (वायरलेस न्यूज) पढ़ाई करने के लिए पिता की डांट को सहन न कर सका एक 14 वर्षीय नाबालिग नाराज होकर और घर छोड़कर बिना भविष्य की परवाह किये अनजानी मंजिल की तलाश में चल पड़ा । इससे पहले की वह किसी गलत हाथ मे जाकर गलत रास्ते में चल पड़ता, आरपीएफ गोंदिया ने उसे ट्रेन से उतारकर चाइल्ड लाइन टीम की मदद से वापस घर तक पहुंचवाया । आरपीएफ द्वारा ऐसे बच्चों को पहले भी बचाया गया है जिसे भारतीय रेलवे द्वारा “ऑपेरशन नन्हे फरिश्ते” नाम दिया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.04.23 की मध्यरात्रि ट्रेन संख्या 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस जब गोंदिया रेलवे स्टेशन पर आई तो प्लेटफॉर्म पर चेकिंग में तैनात आरपीएफ गोंदिया के जवानों को एक नाबालिग लड़का परेशान एवं संदिग्ध अवस्था मे भटकता दिखाई दिया । जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है जिसकी उम्र महज 14 वर्ष है तथा वह अपने पिता की पढ़ाई के संबंध में डांट बर्दाश्त न कर पाने की वजह से नाराज होकर घर से भाग आया है और भटक रहा है । इसके पश्चात आरपीएफ गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक वी.के.तिवारी के निर्देशानुसार जवानों द्वारा किशोर को ट्रेन से उतारा गया । रेलवे के संपर्क में आए गुमशुदा व परेशान बच्चों को बचाने के संबंध में भारतीय रेलवे द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग को गोंदिया की चाइल्ड लाइन टीम व चाइल्ड वेलफेयर कमीशन के माध्यम से सुरक्षित वापस घर पहुँचाने की कार्यवाही शुरू की गई । घर मे बच्चों के माता पिता को बच्चे के साथ सख्ती से पेश आने की बजाय मित्रवत व्यवहार करते हुए समस्या का हल निकालना चाहिए ताकि ऐसी स्थितियों से बचा जा सके ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

