🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक बांधी ने वार्ड क्रमांक 43 देवरीखुर्द में लगा दी विकास कार्यों की झड़ी एक के बाद एक विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

On: April 13, 2023 12:09 PM

विधायक बांधी ने वार्ड क्रमांक 43 देवरीखुर्द में लगा दी विकास कार्यों की झड़ी एक के बाद एक विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मस्तूरी (वायरलेस न्यूज) मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति ने विधायक निधि से गुरुवार को नगर निगम वार्ड क्रमांक 43 बंसीलाल घृतलहरे नगर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी मस्तूरी विधायक अपने तय समय से दोपहर 12:00 बजे वार्ड क्रमांक 43 दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे जहां उन्होंने दुर्गा मन्दिर से विनोद बारगाह के घर से रामू ठाकुर के घर तक सीसी रोड का भूमि पूजन किया इसके उपरांत अपने 1टू 1 कार्यक्रम के तहत वह अरपा चेक डेम देवरीखुर्द पहुंचे जहां उन्होंने पचरी निर्माण का भूमि पूजन किया तत्पश्चात सीधे उनका काफिला सफेद खदान वार्ड क्रमांक 43 पहुंचा जहां उन्होंने सफेद खदान चौक से फिरतू यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया तत्पश्चात उन्होंने बूटा पारा में राजू भोई के घर के सामने में रंग मंच निर्माण का भूमि पूजन निर्माण का भूमि पूजन किया व अंत में दोमुहानी में निषाद समाज के भवन में शेड का भूमि पूजन किया
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व विधायक प्रतिनिधि क्षेत्र में विकास के शिल्पिकार बी पी सिंह, एम आई सी सदस्य वार्ड पार्षद परदेशी राज, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर झा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री शंभू दास मानिकपुरी, किसान मोर्चा मंत्री विक्की यादव,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेश शिंदे, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष नरेंद्र मौर्य किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राजू भोई, स्वास्थ्य समिति मंडल संयोजक रवि बारगाह, आदिवासी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारती परते,महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुकृता गोयल,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संतोषी भोई, महिला मोर्चा से गौरी यादव, कृष्णा साहू ,मनकी साहू, पार्वती सिन्हा, खुशबू, आदि बड़ी संख्या में महिलाएं , युवा मोर्चा से गोलू यादव,भाजपा के बूथ अध्यक्ष विनोद शुक्ला,माधव सिंह, गोयल जी,हरिशंकर निषाद आदि, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नागेश्वर राव, डी एन पांडे, ए कालीदास, फिरतु यादव, जनक निषाद, बाला यादव बैसाखू कोल आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

लगातार विगत वर्षों से विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह की सक्रियता और विधायक बांधी जी के सहयोग से क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं का निवारण और विकास कार्य की नीव रखी जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment