रविन्द्र भाटिया बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य
जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज)
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिख समाज को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कमेटी बनाई गई है जिसमे महाराष्ट्र के महेंद्र सिंह वोहरा को कोऑर्डिनेटर तथा अन्य 20 सदस्य नियुक्त किये गए है,इस राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रविन्द्र सिंह भाटिया पत्थलगांव को भी सदस्य नामजद किया गया है, श्री भाटिया विगत 45 वर्षो से संगठन के स्थानीय एवम राज्य स्तर पर कार्य कर चुके है वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के निर्वाचित उपाध्यक्ष है,सहकारिता,पत्रकारिता,समाज सेवी संगठनों में कार्य के लंबे अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा,श्री भाटिया स्व अर्जुन सिंह जी,राजा दिग्विजय सिंह जी के निकटतम लोगों में से रहे है तथा सदैव चुनाव में चाणक्य की भूमिका में रहते है,श्री भाटिया ने कांग्रेस हाई कमान सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी एवम कोऑर्डिनेटर सरदार महेंद्र वोहरा का आभार व्यक्त कर कहा है कि जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे पूरी तरह से निभाने का प्रयास करूंगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

