रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा नेवरा ने गांवों में चलाया जनजागरूकता अभियान

तिल्दा नेवरा।(वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा नेवरा ने 14 अप्रैल को जनजागरूकता अभियान की शुरुआत कर गांवों में जाकर बल के लोगो मे ट्रेनों में होने वाली दुर्घटनाओं, पत्थर बाजी,मवेशियों के रेल लाइन पर न आने की समझाईश देकर जागरूक किया ।
इस संबन्ध में रेसुब तिल्दा नेवरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रेल सुरक्षा बल तिल्दा नेवरा की मानव एवं मवेशियों की सुरक्षा हेतु अनूठी पहल*
हमारे छत्तीसगढ़ के मध्यवर्ती क्षेत्रों में धान की फसल लिए जाने के बाद अधिकांशतः खेत सुने और खाली होते है , जिसके कारण किसान अपने मवेशियों को बांध कर रखने में लापरवाही बरतते है और खुला छोड़ देते है l ऐसे में मवेशियों का झुंड रेलवे लाइनों के किनारे आता है और वे बेजुबान मवेशी कई बार तेज रफ्तार रेल गाड़ी की चपेट में आ जाते है यथा उनकी मृत्यु हो जाती है l इस प्रकार जहां एक ओर हमारे किसानों को पशुधन हानि होती है वही दूसरी ओर रेलवे के पहिए भी कुछ समय के लिए रुक जाते है l एक ओर किसान अपनी आय के महत्त्वपूर्ण साधन को खो देता है वही दूसरी ओर रेलवे के राजस्व को भी भारी मात्रा में नुकसान होता है l वर्तमान समय मतलब गर्मी के मौसम में पशुओं की रेलवे ट्रैक पर कटने से मृत्यु होने की संख्या में प्रत्येक वर्ष इजाफा होता है, इस लिए रेलवे सुरक्षा बल अपनी ओर से महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाकर रेल लाइनों के आस पास के बसे गांवों में आम जनमानस और मवेशियों के स्वामियों को जागरूक कर रहा है इसी कड़ी मे रेलवे सुरक्षा बल तिल्दा नेवरा के अधिकारी तथा कर्मचारीगणों ने मांढर, सिलयारी, बैकुंठ स्टेशनों के बीच रेल लाइनों से लगे हुए गांवों में सभी को जागरूक कर अनूठी पहल की शुरुआत कर दी है l इसी क्रम में आपसी मनमुटाव, शारीरिक पीड़ा या अवसाद ग्रस्त व्यक्तियो द्वारा रेल लाइन मे आकर रन ओवर होने की घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जा रहा है l आर.पी.एफ. ऐसे कार्यक्रम और अभियान चलाती है और इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे l आज हमारी जरूरतों के मुताबिक रेल गाड़ियां तेज गति से एवं अधिक संख्या में बिना किसी व्यवधान के चलती रहें जिसके लिए आवश्यक है कि लोगो में जागरुकता बनी रहे और हम अपने राज्य तथा देश के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें अग्रणी बनाए रखने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते रहें l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

