गोंदिया रेसुब प्रभारी की सक्रियता से रेलवे यार्ड में अकेले व्यक्ति का मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हुए दो अज्ञात लुटेरों को आरपीएफ गोंदिया ने किया गिरफ्तार
गोंदिया। (वायरलेस न्यूज )रेसुब गोंदिया प्रभारी की सक्रियता से रेल्वे यार्ड में एक व्यक्ति के अकेलेपन का फायदा उठा कर उसकी मोबाइल और नगद राशि को लूटकर ले जाने वाले दो लुटेरों रेसुब की विशेष टीम ने गिरफ्तार करने में अहम ककाम्यबी हासिल की है। इस संबन्ध में गोंदिया रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रेल्वे गोंदिया दिनांक 13.04.23 की रात्रि लगभग 22:15 बजे एक व्यक्ति को गोंदिया रेलवे यार्ड में अकेला पाकर दो अज्ञात युवकों ने उसे रोका और उस व्यक्ति का मोबाइल व नकदी छीनकर दोनो लुटेरे फरार हो गए । इसकी जानकारी आरपीएफ गोंदिया में देते हुए फरियादी ने जीआरपी गोंदिया में FIR दर्ज करवाई । FIR के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जीआरपी गोंदिया ने IPC की धारा 379, 356 के तहत मामला दर्ज किया व इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक वी.के.तिवारी ने रेसुब के प्रधान मुख्य सह सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में आरपीएफ नागपुर मंडल के वरिष्ठ कमांडेंट पंकज चुघ के निर्देशानुसार टीम गठित करते हुए उक्त फरार दोनो अज्ञात लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी । गुप्त सूत्रों की मदद लेते हुए उक्त अपराध में संलिप्त दोनो अज्ञात आरोपियों की खोजबीन फरियादी के बताए गए हुलिए के अनुसार शुरू की और इसी क्रम में दोनो आरोपियों-अनुज जगदीश चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी-मुन्सीपल स्कूल के पीछे, शक्ति मंदिर रोड, परमात्मा एक नगर, गोंदिया, थाना -सिटी गोंदिया, जिला- गोंदिया (महाराष्ट्र) एवं
अविनाश शिवसाजन खोब्रागड़े, उम्र- 23 वर्ष, निवासी-अंबेडकर वार्ड, सिंगल टोली, गोंदिया, थाना-गोंदिया, जिला-गोंदिया, महाराष्ट्र
को 14/15.04.23 की रात्रि में आरपीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार कर फरियादी के चुराए हुए मोबाइल व नकदी को बरामद करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया । जीआरपी गोंदिया द्वारा उक्त दोनो आरोपियों को प्राथमिक जाँच उपरांत आगे की कार्यवाही की जा रही है । दोनो लुटेरों की खोज करने व पकड़ने में एएसआई सी.रहांगडाले, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार साहू, आरक्षक निलेश कदम, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवार और आरक्षक विवेक कनोजिया की विशेष भूमिका रही ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

