बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) रेलवे बोर्ड नई दिल्ली द्वारा अवैध ई टिकट के खिलाफ लगातार देशभर में अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री एवं सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री डी एस तोमर के निर्देशन में आज दिनांक 18.04.2023 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त होने पर रतनपुर चौक स्थित सिद्धार्थ मल्टीमीडिया कंप्यूटर दुकान में थाना स्थानीय रतनपुर के सहयोग से रेड किया गया तथा साइबर सेल बिलासपुर अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने के पश्चात एक व्यक्ति नाम व पता सिद्धार्थ गुप्ता पिता प्रकाश चंद गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ अवैध टिकट का व्यापार करना पाया गया एवं पूछने पर बताया कि मैं पर्सनल पर्सनल यूजर आईडी him9009200 से रेलवे की टिकट बनाता हूं एवं किराए के अतिरिक्त ₹100 लेता हूं बताया उक्त आरोपी द्वारा अपने कंप्यूटर से रेलवे की 10 नग अलग-अलग दिशाओं की ई टिकट पाई गई जिनकी कीमत 21064 रुपए है एवं वैधानिक दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं करने पर प्रथम दृष्टया 143 रेलवे अधिनियम का अपराध कारित करना पाए जाने पर सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब तक कर आरोपी को कर आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर लाया गया एवं अपराध क्रमांक 1243/2023 143 रेलवे अधिनियम पंजीबद्ध किया गया एवं जमानती अपराध होने पर आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

