आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया महिला यात्री का छुटा बैग |
बैग में था मोबाईल एवं नगदी समेत कुल 1,25,000/- का सामान |
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 18 अप्रैल 2023 ) यात्रियों के सुरक्षित और भयमुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ यात्रियों की हर संभव सहायता भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दिनाँक 18.04.2023 को गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-01 के बर्थ नंबर 60 में रीवा से पेण्ड्रारोड तक यात्रा कर रही महिला श्रीमती स्वाति त्रिपाठी जो वेंकटनगर के शासकीय महाविद्यालय में अतिथि विहान (इतिहास) के सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है गाड़ी के वेंकटनगर स्टेशन में रूकने पर जल्दबाजी में उतरने के दौरान अपने बर्थ में अपना लेडिस बैग जिसमें सैंमसंग नोट -5 का मोबाईल कीमत 1,15,000/-(एक लाख पंद्रह हजार रुपये), तथा नगदी लगभग 10870/-(दस हजार आठ सौ सत्तर रुपयें), चार्जर, फोन की लीड एवं दवाईया थी जो छुट गया था | गाडी छूटने पश्चात लेडीज पर्स छूटने की सूचना रेसुब पोस्ट पेण्ड्रारोड को दिये जाने पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उक्त कोच को अटेंड कर बर्थ से लेडीज पर्स को उतारा गया एवं बैग मिलने की सूचना प्रार्थीया को देकर उनके द्वारा स्वयं पेण्ड्रारोड आरपीएफ थाना में आने पर उनका पर्स सामान के साथ सही सलामत सुपर्द किया गया। उक्त महिला यात्री द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन के इस कार्य की खुले दिल से तारीफ की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

