बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर से रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 03253 पटना सिकन्दराबाद स्पेशल एक्स से एक यात्री कौशल यादव (पीएनआर नं. 6217994371 के अनुसार कोडरमा से सिकन्दराबाद तक यात्रा कर रहे थे) का मोबाईल चलती ट्रेन गिर गया है सूचना प्राप्त होने पर उक्त गाड़ी के बिलासपुर स्टेशन आगमन उपरान्त आरक्षक रविन्द्र सिंह के द्वारा अटेण्ड करने पर उक्त यात्री द्वारा स्वेच्छा से अपनी यात्रा भंग किया गया। तत्पश्चात आ. सुनील कुमार द्वारा उक्त यात्री को साथ लेकर मोबाईल की खोजबीन हेतु ट्रैक पेट्रोलिंग के दौरान मोबाईल को जयराम नगर स्टेशन एवं गतौरा के मध्य ट्रैक के किनारे पाया गया। जिसे रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाकर जरूरी कागजी कार्यवाही एव पहचान उपरान्त उक्त मोबाईल कीमती 12000/- को सउनि ए.एस. यादव रेसुब पोस्ट बिलासपुर द्वारा उक्त यात्री को सुपुर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

