विधायक शैलेष पांडेय पूर्व में उत्तरप्रदेश आसाम, और हिमाचल प्रदेश के भी पर्वेक्षक रह चुके हैं
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बेंगलुरु में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नगर विधायक शैलेष पांडेय शामिल हुए। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सांसद, विधायक वरिष्ठ नेता, सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुए।
बैठक मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महासचिव केसी वेणुगोपाल प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार एवं रणदीप सुरजेवाला ने संबोधित किया, राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैठक में उपस्थित विधानसभाओं के पर्यवेक्षकों को क्षेत्र अनुसार जिम्मेदारी सौंपी है।
कर्नाटक राज्य में एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसमें 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। कर्नाटक राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।
उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेष पांडेय उत्तरप्रदेश आसाम, और हिमाचल प्रदेश के भी पर्वेक्षक रह चुके हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

