संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी बधाई
जशपुर (वायरलेस न्यूज)
जशपुर जिले के दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बेस्ट परफॉर्मिंग ब्लॉक अंडर रिस्करीनिंग केटेगरी 2022-23 अवार्ड मिला है. मरीजों के बेहतर इलाज एवं देखरेख के लिए सर्टिफिकेट व सम्मान मिला है.
ज्ञात हो कि आदिवासी बाहुल्य जिले के दुलदुला ब्लॉक के लिए यह गौरव का विषय है कि एक महिला के हाथ मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कमान मिलते ही उन्होंने अस्पताल का कायाकल्प कर दिया, ज्ञात हो कि ज़ब बीएमओ दुलदुला डॉ शोभा मिंज ने ज़ब
चार्ज लिया तो उन्होंने सोंचा भी नहीं होगा कि जिस अस्पताल का जिम्मा उन्हें दिया गया उसे बेस्ट परफॉर्मिंग ब्लॉक अंडर रिस्करीनिंग केटेगरी का भी अवार्ड मिल जायेगा. उन्होंने अपनी छोटी बच्ची को गोद मे उठा कर अपने कर्तव्य का निर्वहन इस अंदाज मे किया कि
आज जिले के साथ साथ अपने कर्तव्य स्थल दुल दुला का भी नाम रोशन कर दिया.
क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज ने दुलदुला वासियों और बीएमओ डॉ शोभा मिंज को शुभकामनायें दी उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा मे वे लगातार स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की दृष्टि से काम कर रहे है मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए लगातार जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे है इसी का परिणाम है कि आज दुलदुला को
बेस्ट परफॉर्मिंग ब्लॉक अंडर रिस्करीनिंग केटेगरी का अवार्ड मिला है. पुरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला के कर्मचारियों को बधाई देता हूँ, उन्होंने कहा कि विधानसभा कुनकुरी के फरसाबाहर कुनकुरी मे भी स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र मे बढ़ोत्तरी हो रहीं है कुनकुरी मे जल्द ही 100 बिस्तर का अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा जिससे की अनेक प्रकार की सुविधाएं लोगों को मिलेगी.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

