क़ृषि क्षेत्र में भी है कामयाबी के रास्ते – पल्लवी

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नौवां दीक्षांत समारोह में सिल्वर मैडल पाने वाली पल्लवी तिवारी कहती हैं,आज काम करने की दुनिया बदल गयी है। कभी एग्रीकल्चर के मूल्य को कम आंका जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कृषि क्षेत्र में भी कामयाबी के रास्ते हैं। आज एग्रीेकल्चर आदमी की हर गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। देश की जीडीपी में तीस फीसदी एग्रीकल्चर की हिस्सेदारी है। कृषि देश का और आम आदमी के जीवन का आधार है। मेरी राय है,सरकार को चाहिए कि कृषि विषय कम्पलसरी कर दे हर विषय के साथ पढ़ना। ताकि आने वाली पीढ़ी कृषि क्षेत्र के मूल्यों को करीब से पहचाने।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से पल्लवी तिवारी ने एमएससी एग्रोनामी से किया है। और ए.के.एस.यूनिवर्सिटी सतना से बीएससी में भी टाॅप किया था। पल्लवी रीवा केन्द्रीय विद्यालय से गणित विषय से बारहवी की परीक्षा पच्चासी फीसदी नम्बरों से पास किया । पल्लवी शुरू से मेघावी छात्रा रही हैँ । दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल विश्वभूषण ने किया। दीक्षांत समारोह में 62 बच्चों को गोल्ड, 140 बच्चों को सिल्वर मैडल मिला और 23 को ब्रांज मैंडल मिला।
दींक्षांत समारोह में साल 2015-16 से लेकर 2021-22 तक के करीब छह हजार स्टुडेंटस को डिग्री दी गयी।
पल्लवी तिवारी ने बताया कि एमएसएसी के बाद पीएचडी करने का विचार था। कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती थी। लेकिन अब अपना ट्रेंड बदल दिया है। इसलिए दिल्ली में डेटा सांइटिस की कोचिंग कर रही हूँ। डेटा साइंटिस का फिल्ड अच्छा नहीं लगा तो वापस एग्रीकल्चर के फिल्ड में लौट आऊंगी। क्यों कि एग्रीकल्चर की पढ़ाई भी हमें कामायाबी दिला सकती है। पल्लवी तिवारी की माँ चन्द्रवती शुक्ला शिक्षिका हैं और पिता रमेश तिवारी ‘रिपु’ लेखक हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

