किशोर कर /अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज
Exclusive
कुख्यात और फरार आरोपी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में यूपी एसटीएफ की टीम ने ओडिशा के बरगढ़ इलाके में की छापेमारी
बरगढ़ (ओडिशा) – उत्तरप्रदेश के इलाहबाद में हुए बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के कुख्यात और फरार गुडु मुस्लिम (अतीक का साथी) के उडीसा में बरगढ़ जिले के भठली इलाक़े में छिपे होने की सूचना के चलते उत्तप्रदेश एसटीएफ टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ की एक टीम ने बरगढ़ रेंज पुलिस से संपर्क कर गुड्डू के छिपे होने की आशंका के चलते भठली में कई स्थानो पर दबिश दी है। इस बात की पुष्टि करते हुए बरगढ़ रेंज आईजी दीपक कुमार ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम ने उनसे मदद मांगी थी जो उनको दी गई और उन्होने खुद के इनपुट पर भठली समेत कई स्थानो पर छापेमार कार्रवाई करते 2 से 3 स्थानो पर वेरीफिकेशन किया है लेकिन गुड्डू मुस्लिम नही मिला।
आईजी बरगढ़ रेंज दीपक कुमार के मुताबिक 2-3 लोगो से पूछताछ भी की गई है, लेकिन किसी को गिरफ्तार नही किया गया है। सूत्रो के मुताबिक राजा खान नामक युवक से भी पुछताछ की गई है, राजा खान के बारे में बताया ये जा रहा है कि वो महासमुंद इलाके का रहने वाला है और बरगढ़ में रहकर बिजनेस करता है। हालांकि बरगढ़ पुलिस ने यूपी एसटीएफ द्वारा की गई पुछताछ के लोगो के नामो का खुलासा नही किया है।
बताया ये भी जा रहा है कि यूपी एसटीएफ को गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के पास सोहेला में मिलने के बाद ये छापेमार कार्रवाई की है। आशंका इस बात की प्रबल है कि युपी एसटीएफ टीम के पहुंचने से पहले ही गुड्डू मुस्लिम फरार हो गया। आपको बता दे कि उड़ीसा का भठली छत्तीसगढ़ बॉर्डर के सारंगढ़ जिला के सरिया से लगा है और एक दशक पूर्व सिमी स्लीपर सेल के दो आतंकी रायगढ़ जिला के सारंगढ़ से ही गिरफ्तार हुए थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न

