पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं नगर की सभी 15 वार्ड पंचायतों ने बैठक कर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श…..
आज दीनदयाल गार्डन के पास स्थित पूज्य सिंधी बिरादरी पंचायतपंचायत के अध्यक्ष सुरेश सिदारा जी के निवास स्थान पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, एवं बिलासपुर शहर की सभी 15 वार्ड पंचायतों के सम्माननीय अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक पूज्य सिंधी बिरादरी पंचायत के आतिथ्य एवं
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री पी एन बजाज के मुख्य अतिथि एवं पूज्य सिंधी बिरादरी पंचायत के अध्यक्ष श्री सुरेश सिदारा के अध्यक्षता में संपन्न हुई
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी सम्मानीय जनों ने इष्टदेव साईं झूलेलाल जी की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम बैठक प्रारंभ हुई।
आज की महत्वपूर्ण बैठक में सभी पूज्य सिंधी वार्ड पंचायतों के अध्यक्षगणों के आपसी मेलजोल के अलावा कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से
1-संविधान की जानकारी एवं उसके फायदे
2-संविधान ना होने के नुकसान
3-संस्था का पंजीयन कराने के फायदे
4-संस्था का आयकर भरने के फायदे
5-संस्था को चलाने एवं उसमें दान प्राप्त करने के लिए इनकम टैक्स से संबंधित प्रक्रियाएं
आदि विषयों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया बैठक में वरिष्ठ सी.ए श्री वीके खत्री जी एवं श्री कमल खत्री जी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।
सामाजिक विषयों पर आपसी विचार विमर्श पश्चात सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 30 मई तक सभी पंचायतें जिन्होंने अभी तक अपना पंजीयन नहीं करवाया है वह अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाएं एवं अपनी-अपनी पंचायतों में संविधान बनाने के साथ-साथ सभी पाठ पंचायतें अपने पंचायत में निवासरत समाज के लोगों की मतगणना कर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत को जानकारी दें
आज की महत्वपूर्ण बैठक में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पीएन बजाज, महामंत्री कमल बजाज, वी.के खत्री( C.A), सुरेश सिदारा,उमेश भावनानी घनश्याम गिदवानी, पीएन खत्री,महेश पमनानी राधाकृष्णन नागदेव, मोती गंगवानी, आनंद देसर, जगदीश जज्ञासी, नरेंद्र नागदेव, जीवत रोहर, महेद्र शामनानी, सतीश लाल श्यामलाल थावरानी ब्रह्मानंद मेवलानी, राम लालचंदानी, रामचंद्र नागवानी, गोपी ठारवानी, सतीश टहल्यानी, बृजलाल नागदेव, लालचंद लालवानी, राहुल छुगानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

