*विषय-ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 28 नग अवैध ई टिकट के साथ 01 टिकट दलाल गिरफ्तार
नागभीड़। (वायरलेस न्यूज़)रेसुब नागभीड़ थाना की विशेष टीम ने दबिश देकर चंद्रपुर महाराष्ट्र के सिंदेवाही में एक टिकट दलाल को अवैध ई टिकट बनाते पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में नागभीड़ रेल सुरक्षा बल थाना प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि प्रधान सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा रेसुब जोनल मुख्यालय बिलासपुर के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनांक 21 अप्रैल 2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नागभीड़ निरीक्षक पीसी शर्मा बल सदस्य आरक्षक योगेश नारायन मिश्रा के साथ रेलवे ई टिकटों का कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सिंदेवाही शहर जिला चन्द्रपुर में अभियान के दौरान (01) कुणाल उन्दिरवाड़े उम्र 31वर्ष की दुकान MKC कंप्यूटर , डॉक्टर बंडावार काम्प्लेक्स, पोलिस स्टेशन के सामने, सिंदेवाही थाना सिंदेवाही जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) में जाकर कंप्यूटर चेक करने पर उनके 01नग पर्सनल आईडी kunal_8806 से अवैध तरीके से बने 28 नग ओल्ड टिकट कीमत 26941.55 रेल आरक्षण ई टिकट जिसका कोई वैद्य प्रमाण पत्र मांग करने पर पेश नहीं कर सका तथा मामला धारा 143 रेल अधिनियम का होना पाकर 28 नग टिकट तथा 01 नग सीपीयू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस थाना सिंदेवाही को सूचना देते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नागभीड़ लाकर उसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट नागभीड़ अपराध क्रमांक 230/2023 धारा 143 दिनांक 21.04.2023 मामला पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही किया गया l उक्त प्रकरण की जांच निरीक्षक पीसी शर्मा नागभीड़ द्वारा की जा रही है l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

