🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ रायगढ़ की दबिश देकर ई टिकट अवैध कारोबार कर रहे 13नग टिकट के साथ किया गिरफ्तार

On: April 23, 2023 3:21 AM

स्टेशन चौक के साइबर कैफे में रेसुब रायगढ ने मारा छापा हजारों के 13 ई टिकट के साथ एक युवक पकड़ाया

रायगढ। (वायरलेस न्यूज) रेसुब की विशेष टीम ने स्टेशन चौक स्थित एक साइबर कैफे में दबिश देकर अवैध ई टिकट बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है । इस संबन्ध में रेसुब थाना रायगढ के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रधान मुख्य सह सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में दिनांक 21.04.2023 को प्रभारी निरिक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़ के नेतृत्व में, उप निरीक्षक संजय कुमार एस हमराह बल सदस्यों के साथ मुख्बीर खास सूचना के अधार पर स्थानीय पुलिस थाना-सिटी कोतवाली के सहयोग से रायगढ़ स्टेशन चौक , स्थित सायबर होम नामक दुकान मे रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु छापामारी के दौरान समय 10ः50 बजे दबीश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक मिला पूछने पर नाम व पता- विद्याधर डेहरे, पिता-श्रीधर डेहरे, उम्र-30 वर्ष, पता-हरिजन मोहल्ला भिखमपुरा, थाना-सरिया, जिला-सारंगढ़ (छ.ग.) बताया। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्रानिक समानो का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं आदेश प्राप्त कर जांच किया गया और पाया कि विद्याधर डेहरे स्वयं के द्वारा एक नग यूजर आई.डी. क्रमांक-(1) dehre123 से 03 नग (भविष्य) के , (2) VDYAS से 02 नग (भविष्य) के एवं 03 नग (पूर्व), (3) VDYASAGAR से 05 नग (पूर्व) का रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 19405.6/- रूपये है। उक्त 13 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया, किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है। मामला रेलवे अधिनियम कि धारा 143 का पाकर स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया और उक्त व्यक्ति के विरूद्ध रेसुब पोस्ट रायगढ़ में अपराध क्रमांक 396/2023 दिनांक 21.04.2023 धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment