🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सीसीटीवी की मदद से… रेसुब ने आधा लाख की एप्पल फ़ोन हीराकुंड एक्सप्रेस से चोरी करने वाले चोर को मोबाइल सहित पकड़ा

On: April 22, 2023 6:32 PM

सीसीटीवी की मदद से…………………… रेसुब ने आधा लाख की एप्पल फ़ोन हीराकुंड एक्सप्रेस से चोरी करने वाले चोर को मोबाइल सहित पकड़ा

रायपुर। (वायरलेस न्यूज)रेल सुरक्षा बल रायपुर की विशेष टीम ने डायवर्टेड ट्रेन हीराकुंड एक्सप्रेस से आधा लाख कीमत की एक एप्पल फ़ोन चोरी करने वाले चोर पेंड्रा के एक चोर को मोबाइल सहित गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
इस संबध में रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि
श्री अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा श्री संजय गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, दिनांक 21.04.2023 को डाइवर्टेड ट्रेन 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस से कोच बी/1 बर्थ नं 65 से एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत रेल मदद से प्राप्त हुई। त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का गहनता से विश्लेशण कर एवं मोबाईल लोकेशन लेकर दिनांक 22.04.23 को रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम. के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे ,आ. संदीप गिरी, आ. देवेश सिंह,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्र.आ. व्ही. के. टोप्पो व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का एक व्यक्ति नाम एवं पता-
ओम रतन सिंह वाकरे,पिता – श्री जवाहर सिंह वाकरे उम्र-35 साल, निवासी- ग्राम पथर्री,पोस्ट सिवनी , थाना- मरवाही, जिला- पेंड्रा गौरेला (छ ग) को रेलवे परिक्षेत्र रायपुर से गिरफतार कर उसके कब्जे से 01 नग आईफोन एप्पल कंपनी का मॉडल 12 मिनी ब्लू रंग का मोबाइल फोन जिसका कीमत 50,000/( पचास हजार रुपया ) को बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान उसके द्वारा उक्त मोबाईल को दिनांक 21.04.2023 को डाइवर्टेड ट्रेन 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस से कोच बी/1 बर्थ नं 65 में चार्जिंग में लगे मोबाईल को चोरी करना बताया। जीआरपी/रायपुर के द्वारा अपराध क्रमांक 11/2023 धारा 41(1$4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 22.04.23 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष आरोपी को पेश किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment