पाली (वायरलेस न्यूज) पाली पुलिस द्वारा एक गुम वृद्ध महिला को सकुशल पहुंचाया घरदिनांक 24.04.2023 को डॉयल-112 में पदस्थ आरक्षक 383 पवन कुमार चन्द्रा एवं चालक भरत कंवर ड्यूटी के दौरान इंवेट नंबर 44 के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम बुड़बुड़ नेशनल हाईवे रोड के पास एक वृद्ध महिला, उम्र लगभग 70-80 साल की बैठी हुई है, जो कुछ सुन नहीं पा रही है, न ही नाम पता नहीं बता रही है, इंवेट के संबंध में थाना प्रभारी महोदय पाली निरीक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव को अवगत कराकर तत्काल मौके पर जाकर वृद्ध महिला के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता किया, जो कोई पता नहीं चलने पर आसपास सरपंचों को महिला के फोटो भेजकर पता करने के लिए बोला गया, तथा रात्रि होने के कारण पुलिस/डॉयल’112 के द्वारा महिला को खाना पीना खिलाकर सोने के लिये चादर, व्यवस्था कर यात्री प्रतिक्षालय में सुलाया गया, बाद दिनांक 25.04.2023 को सुबह उक्त महिला के बेटी दमाद का पता चलने पर C-4 रायपुर को सूचना देकर इंवेट जनरेट कर उसके बेटी जसिन्ता लकड़ा, दमाद शिव कुमार लकड़ा, निवासी हरदीकछार, थाना पाली के रहने वाले के पता चलने पर उसके घर जाकर उक्त महिला की पहेचान कराकर उक्त वृद्ध महिला को सकुशल उसके बेटी, दमाद के सुपूर्द किया गया। उक्त महिला का नाम सेलिया बाई एक्का पति उग्रसेन एक्का, उम्र लगभग 75 वर्ष, निवासी ग्राम रेड़े(टुकूटोला), थाना बागबहर, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाली जो दिनांक 22.04.2023 दिन शनिवार से अपने घर से बिना बताये निकली थी। उक्त कार्य के लिये उसके परिवार एवं गांव के ग्रामीणों के द्वारा मुक्तकंठ से पुलिस एवं डॉयल- 112 की प्रशंसा किये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

