सेन समाज के भवन का संसदीय सचिव ने किया लोकार्पण -सेन समाज
महासमुंद। (वायरलेस न्यूज) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मचेवा में सेन समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक भवन बनने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा हो सकेगी।आज मंगलवार को ग्राम पंचायत मचेवा में कन्नौजे नाई सेन समाज परिक्षेत्र महासमुंद द्वारा सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, गंगाराम सेन, टेकराम सेन, किशन देवांगन, सुखदेव साहू, महेंद्र साहू, किरण धृतलहरे, अजय थवाईत मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पूजा-अर्चना पश्चात सामुदायिक भवन का लोकर्पण किया। इस दौरान अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि सेन समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक भवन की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक निधि से राशि दी गई। बाद इसके आज मंगलवार को सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन निर्माण होने से सामाजिक बैठकों व अन्य सामाजिक कार्यों के आयोजन में सुविधा होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दाउलाल सेन, पुरूषोत्तम सेन, लखनलाल सेन, रेवाराम ठाकुर, महेंद्र सेन, मीनू सेन, शारदा प्रसाद सेन, तुलसीराम सेन, सुधेराम सेन, द्वारिका सेन, रामकुमार सेन, गायत्री सेन, ईश्वरी सेन, देवेश्वरी सेन, शुभम सेन, दिपेश सेन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मौजूद रहे।
बॉक्स
सार्वजनिक प्याउ का संसदीय सचिव ने किया शुभांरभफोटो-प्याउ घर
संसदीय सचिव व भारत स्काउट गाइड के मुख्य राज्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज मंगलवार को भारत स्काउट-गाइड महासमुंद द्वारा बीटीआई रोड में संचालित सार्वजनकि प्याउ का शुभांरभ किया। भ्इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत स्काउट-गाइड जिला ईकाई उल्लेखनीय कार्य संपन्न कराकर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड मानवता व देशप्रेम का मार्ग है। इससे जुड़कर छात्र-छात्राएं संस्कारवान बनने के साथ ही समाजहित में कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज में अपनी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए समाज उत्थान में योगदान देने का आव्हान किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

