🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हथबंध में रेल सुरक्षा बल भाटापारा ने दी दबिश अवैध टिकटों के साथ एक पकड़ाया

On: April 25, 2023 4:54 PM

हथबंध में रेल सुरक्षा बल भाटापारा ने दी दबिश अवैध टिकटों के साथ एक पकड़ाया

भाटापारा ।वायरलेस न्यूज़। रेल सुरक्षा बल भाटापारा ने आज 25 अप्रैल को हथबंद में दबिश देकर एक युवक को अवैध रेलवे टिकट बनाते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में भाटापारा रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आर एस मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रेल सुरक्षा बल भाटापारा की एक विशेष टीम ने ए. एन. सिन्हा, महा निरीक्षक -सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर तथा संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब मंडल रायपुर के दिशा निर्देशन में आर एस मिश्रा, पोस्ट प्रभारी, रेसुब पोस्ट भाटापारा कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.04.23 को रेसुब पोस्ट भाटापारा के सहायक उप निरीक्षक एम के पोर्ते, प्र.आ जी एम श्रीनिवास एवं आरक्षक रूपक कुमार के द्वारा हथबंद, तीगड्डा चौक के पास स्थित ” देवांगन चॉइस सेंटर” में 143 RA अभियान के तहत चेक करने पर दुकान संचालक मनोज कुमार देवांगन के द्वारा अपने 01 नग निजी आईडी manojhath से 01 नग आगामी रेलवे ईटिकट तथा 12 नग पूर्व टिकट कुल 13 नग रेलवे ईटिकट अपने निजी आईडी से अनाधिकृत रुप से बनाकर 50-100/- रूपये लेकर बेचते हुए पाकर रेसुब पोस्ट भाटापारा लाकर उसके विरुद्ध रेलवे एक्ट कि धारा 143 के तहत कार्यवाही किया गया| बरामद रेलवे ईटिकट कि कुल कीमत 16220/- रूपये है |

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment