पर्यावरण संरक्षण के सजग प्रहरी श्री नागेंद्र प्रताप, सीएसएम/सारबहरा को मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने किया सम्मानित |
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 26 अप्रैल 2023) वृक्षों को धरती का आभूषण कहा जाता है, मानवजाति का अस्तित्व भी वृक्षों पर निर्भर करता है | पेड़ पौधे मानव के लिए हर प्रकार से लाभदायक होते हैं | यह मनुष्यों द्वारा छोड़ी जाने वाली कार्बन डाई आक्साइड को ग्रहण कर जीवनदायिनी ऑक्सीज़न में बदल देती है | प्राणों की रक्षा करने वाली औषधि भी पेड़ पौधों से ही प्राप्त होता है, इससे पर्यावरण भी शुद्ध होता है | पर्यावरणविद व वैज्ञानिक भी कहते हैं पर्यावरण संरक्षण एवं मानव की वास्तविक प्रगति के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है | इसी संदर्भ में श्री नागेंद्र प्रताप, सीएसएम/सारबहरा द्वारा वृक्षारोपण कर सारबहरा स्टेशन क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है | श्री नागेन्द्र प्रताप द्वारा स्टेशन के आसपास के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण में विशेष रुचि लेते हुए अपने प्रयासों से सारबहरा थाना क्षेत्र में हरियाली लाने का असाधारण कार्य किया जा रहा है । श्री प्रताप ने अपनी पहल पर वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 1100 वृक्षों का रोपण एवं रख-रखाव का कार्य किया है । उन्होंने आँवला, अर्जुन, करंज, तुलसी, सीताफल, सागोन, जामुन आदि अनेक वृक्ष रोपे। इनके इस प्रयास को इस क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के रूप में देखा जा सकता है । इनके द्वारा किए जा रहे इस उल्लेखनीय व नेक कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने अपने कार्यालय में श्री नागेन्द्र प्रताप को पुरस्कृत कर सम्मानित किया | इनके इस कार्य की प्रशंसा की तथा प्रोत्साहित किया | उन्होने कहा कि इनके इस प्रयास से पर्यावरण तो सुंदर बनेगा ही साथ ही दूसरों को भी इस तरह के सकारात्मक कार्य के लिए प्रेरित करेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयOctober 11, 2026रेलवे सुरक्षा बल का 42 वां स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को रायपुर में भव्य परेड में दिखेगा आरपीएफ का अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शनी में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों की झलक,उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक
बिलासपुरOctober 10, 2026प्रथम हॉस्पिटल का 12वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को, नए कैथलैब का होगा शुभारंभपूजन कार्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, संत-महात्माओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
बिलासपुरOctober 10, 2026सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगानगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें
छत्तीसगढ़October 10, 2026सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के खिलाफ जारी आरोप पत्र को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

