नशे की बुरी लत व्यक्ति के पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है – बीके स्वाति
27 अप्रैल 2023। पुलिस अधीक्षक माननीय संतोष कुमार जी द्वारा चलाए जा रहे व्यसन मुक्त अभियान “निजात” के अंतर्गत सिविल लाइन पुलिस विभाग एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन के संयुक्त तत्वाधान में जरहाभाटा स्थित मिनी बस्ती में व्यसन मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने कहा कि देश में आज के समय बुजुर्ग से लेकर युवा हर कोई नशे की दलदल में फंसा हुआ है। नशा मनुष्य के लिए हानिकारक है, लेकिन फिर भी मनुष्य नशे के पीछे भागते रहते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि नशा करने से उनकी मानसिक चिंता दूर हो जाती है और मनुष्य चिंता मुक्त होकर समय व्यतीत कर सकता है। लेकिन यह नशे की बुरी लत व्यक्ति के परिवार को और व्यक्ति को खुद को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है। आज की युवा पीढ़ी नशे के पीछे पागल होती जा रही है। कई लोग नशे को सिर्फ शौक समझकर शुरू करते हैं और बाद में उनको नशे की लत लग जाती है। कई लोग दूसरो को देखकर उनके पीछे-पीछे नशे का सेवन करना शुरू कर देते हैं। तंबाकू और सिगरेट का सेवन करना मुंह और फेफड़ों के कैंसर जैसी भयानक बीमारियों को उत्पन्न करता है। नशे से मुक्ति के उपाय नशा से मुक्त होने के लिए दीदी ने बताया कि दृढ़ संकल्प करें कि मुझे आज ही नशा छोड़ना है। जब नशा छोड़ने का संकल्प करते हैं तो अपने दोस्तों आदि को भी अवश्य बताएं ताकि वह हमारा उमंग उत्साह बढ़ाते रहें। सदा अपनी संगति नशा न करने वालो के साथ ही रखे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के टीआई परिवेश तिवारी जी ने कहा कि जो नशा कर रहा उसे छुड़ाने के लिए घर की महिलाओं और बच्चों को भी साथ देना होगा। हम सबको मिल कर अपने समाज को व्यसन मुक्त बनाना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद भी उपस्थित रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

