🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सोमवार को राज्य भर के पटवारी वेतन विसंगति को लेकर एक दिवसीय आंदोलन करेंगे

On: April 29, 2023 6:25 AM

रायपुर(वायरलेस न्यूज) राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आज एक दिवसीय प्रांत स्तरीय आंदोलन कर रहा है। सभी पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, लेकिन अबतक मांगें पूरी नहीं हुई है। इसलिए फिर सोमवार को राज्य भर के पटवारी एक दिवसीय आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगे – वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन में बढ़ोतरी की जाए, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, संसाधन व भत्ते, पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक किया जाए, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो और बिना विभागीय जांच के एफआईआर न हो शामिल हैं। तिवारी ने कहा कि आठ मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में राज्य भर के पटवारी शामिल होकर अपनी आवाज उठाएंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment