🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्वयं से शुरू करें सुरक्षा की गारंटी- पाण्डेय
एसईसीएल महाप्रबंधक मुख्यालय में मनाया गया
विश्व स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस

On: April 29, 2023 7:54 AM


रायगढ़(वायरलेस न्यूज) एसईसीएल महाप्रबंधक मुख्यालय रायगढ़ में शुक्रवार 28 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस पर डाॅ. एचएस पाण्डेय मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल रायगढ़ ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर दिये गए संदेश में डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि सुरक्षा खुद से शुरू होती है। अगर हर आदमी खुद की सुरक्षा करके दूसरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे तो वह खुद भी सुरक्षित रहेगा और दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। अगर इस भावना के साथ हर आदमी काम करे तो हर कार्य स्थल सुरक्षित रहेगा और लोग स्वस्थ्य वातावरण में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा हमारे यहां लोगों की सुरक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है। क्योंकि उत्खनन का कार्य जोखिम भरा होता है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि खदानों में कार्यरत सभी लोगों की सुरक्षा के लिये बहुत सारे कार्यक्रम लगातार चलाये जाते रहते हैं। लोगों को लगातार सुरक्षा वार्ता के जरिये जागरूक किया जाता रहा है। उनके स्वास्थ्य के लिये भी सभी का नियमित अंतराल में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है एवं समुचित इलाज की व्यवस्था भी एसईसीएल रायगढ़ (कोल इंडिया) द्वारा की जाती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment