पुणे (वायरलेस न्यूज़ ) “21वीं सदी के 251 अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ व्यंग्यकार ” संकलन में वरिष्ठ पत्रकार व लेखक किशोर दिवसे शामिल किए गए हैं.अब तक उनकी विभिन्न विषयों से संदर्भित 11अनुदित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं .पत्रकारिता के दौरान वे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर व रायपुर में कार्यरत रहे.आकाशवाणी में रेडियो वार्ताएंऔरविभिन्न.पत्र-पत्रिकाओं

में उनकी कविताएं,कहानियां और लेख प्रकाशित होते रहे हैं.वर्तमान में वे पुणे में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं.
देश और विदेश के चुनिन्दा 251 श्रेष्ठ व्यंग्यकारों की रचनाओं के प्रथम संकलन का हाल ही नोएडा में लोकार्पण हुआ है। इस कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट व्यंग्यकार रणविजय राव ने भेजी है. इस अवसर पर एक आत्मीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपस्थित सभी वरिष्ठ साहित्यकारों ने एक राय से यह बात कही कि 21वीं सदी के 251 अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ व्यंग्यकारों का यह ऐतिहासिक संकलन मील का पत्थर है।
व्यंग्य संग्रह के अनावरण अवसर पर संकलन के संपादक डॉ. राजेशकुमार ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक संचयन है, क्योंकि इसमें 9 देशों के श्रेष्ठ व्यंग्यकार शामिल हैं। गुणवत्ता को सर्वोपरि रखा गया है। इस संकलन में हमारे समाज, हमारी व्यवस्था और हमारी जीवन शैली से संबंधित सभी विषयों को शामिल किया गया है। ये व्यंग्य न केवल हमारा मनोरंजन करते हैं, बल्कि हमें खुद को, समाज को और व्यवस्था को नए ढंग से देखने का पैना नजरिया भी देते हैं.
.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुपरिचित नाटककार डॉ प्रताप सहगल ने कहा कि 251 श्रेष्ठ व्यंग्यकार नाम से जो पुस्तक संचयित की गई है, इसका संपादन चर्चित व्यंग्यकार डॉ लालित्य ललित और डॉ राजेश कुमार ने किया है। अच्छी बात यह है कि इनके साथ प्रकाशक इंडिया नेट बुक्स डॉ संजीव कुमार जुड़े हुए हैं.
सुपरिचित व्यंग्यकार डॉ लालित्य ललित ने कहा कि 251 श्रेष्ठ व्यंग्य का संचयन करते हुए कई बार तो लगा कि यह योजना कर पाएंगे या नहीं कर पाएंगे, लेकिन मन में जब भी, जो भी बात हम ठान लेते हैं उसको पूरा अवश्य करते हैं।
व्यंग्य संग्रह के निर्माण में सहभागी मलिक राजकुमार के अनुसार संग्रह का उर्दू अनुवाद किया जा रहा है.अप्रैल माह में “251 श्रेष्ठ व्यंग्यकार “का अंतरराष्ट्रीय लोकार्पण नेपाल में किया जाना प्रस्तावित है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

