*छग पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल 6 वें दिन भी जारी, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं पटवारी*
*प्रांतीय उपाध्यक्ष फारूक जावेद हड़ताली पटवारियों का उत्साह बढ़ाने और समर्थन देने पहुँच रहे है ब्लॉक मुख्यालय*
जशपुर :- सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ 15 मई से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पूरे प्रदेश भर के पटवारी संघ छग सरकार से अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय में रणजीता स्टेडियम चौक में जशपुर तहसील पटवारी संघ का हड़ताल आज छठवे दिन भी जारी रहा। वहीं आज शुक्रवार को पटवारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष फारूक जावेद समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे।जहां उन्होंने पटवारी संघ से हड़ताल के समर्थन में सभी पटवारियों को डटे रहने की बात कही।इस दौरान पटवारी संघ के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रवीण तिर्की,तहसील अध्यक्ष दिनेश बघेल,अनिता यादव, मधुमंजरी
श्यामु सिंह, चंद्रशेखर पटेल,देवानंद भगतई मौजूद रहे।
पटवारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष फारूक जावेद ने बताया कि छत्तीसगढ़ पटवारी संघ की 8 सूत्रीय मांग है जिनके लिए संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहा है उन्होंने बताया कि हमारी माँग वेतन विसंगति दूर करते हुए ग्रेड पे 2800रु करने, 2. राजस्व निरीक्षक पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने 3.संसाधन एवं नेट भत्ता प्रदान करने, 4. महंगाई के अनुरूप स्टेशनरी भत्ता,5. अतिरिक्त हल्के के प्रभार का मानदेय में बढ़ोतरी करने,6. पटवारी भर्ती हेतु योग्यता स्नातक करने,7. मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त करने,8. बिना विभागीय जांच के प्राथमिकी एफआईआर दर्ज ना करने की माँग शासन से है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

