*SBI मेन ब्रांच बिलासपुर में विशाल शैवक्षिक रक्त दान शिविर का आयोजन*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)भारतीय स्टेट बैंक पुराना हाई कोर्ट के पास गंगा श्री परिसर स्थित मुख्य शाखा बिलासपुर के द्वारा रक्त शिविर का आयोजन किया गया, यह शिविर 20 मई शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया, इस शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारीगण ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा शैवक्षिक रक्त दान किया,इस रक्त शिविर का आयोजन मुख्य रूप से सिकलिन, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए था,रक्त शिविर से प्राप्त रक्त को थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क उपल्ब्ध कराया जायेगा,रक्त दान करने वाले सभी लोगो को शाखा के मुख्य प्रबंधक तथा आयोजक समिति के द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा यातायात जागरुकता हेतु हेलमेट वितरण कर सम्मानित किया गया,इस रक्त शिविर आयोजन में विशेष सहयोगी के रूप में हंशवाहिनी ब्लड बैंक सरकंडा की टीम, छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच के पदाधिकारी तथा सेल्यूट तिरंगा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम मानिकपुरी एव साध्या फाउंडेशन के संस्थापक ठा. धीरज चंदन सिंह,रूपेश शुक्ला,दीपक सिंह, महेंद्र यादव आदि पूरी टीम शामिल रहे,रक्त दान शिविर में सेल्यूट तिरंगा के प्रेम मानिकपुरी से बातचीत पर उन्होंने ने बताया कि हम पिछले कई वर्षो से कई शासकीय व प्राइवेट संस्थाओं के सहयोग से लगातार इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, कोरोना काल में जब पूरा देश रक्त की कमी के समस्या से जूझ रहा था,उसी समय से यह विचार आया कि अब इसी क्षेत्र में लगातार जनता की सहयोग से हम कार्य करते रहेंगे और जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराते रहेंगे,इस रक्तदान शिविर के लिए मैं भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक व उनकी पूरी टीम तथा विशेष सहयोगी छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच की पुरी टीम का आपके समाचार पत्र के माध्यम से धन्यवाद करना चाहूंगा…
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

