रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम बिलासपुर ने ट्रेनों एवं स्टेशनों में मोबाईल चोरी करने वाला एक चोर हत्थे चढ़ा
अनूपपुर। वायरलेस न्यूज। आरपीएफ की विशेष टीम ने ट्रेनों एवं स्टेशनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक आदतन चोर को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस मामले की जानकारी देकर रेसुब अनूपपुर पोस्ट प्रभारी महादेवलाल यादव ने मीडिया को बताया कि अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसु आयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा दिनेश सिंह तोमर/वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/बिलासपुर के मार्गदर्शन में और पोस्ट प्रभारी अनुपपुर एम एल यादव के कुशल नेतृत्व में आरपीएफ टास्क टीम II द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा हैं। इसी दौरान जीआरपी अनूपपुर में दर्ज़ अपराध क्रमांक 48/2023 दिनांक 25.05.23 धारा 379 आईपीसी की पतासाज़ी मंडल टास्क टीम II/बिलासपुर, आरपीएफ पोस्ट अनुपपुर, सीआईबी अनुपपुर के अधिकारी स्टॉफ तथा जीआरपी अनूपपुर के साथ संयुक्त रूप से अनुपपुर रेलवे स्टेशन में की जा रही थी। आज दिनांक 26.05.2023 को गस्त एवं चेकिंग के दौरान समय करीब 11.00 बजे सेकेंड क्लास वेटिंग हॉल में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम- लोक नारायण तिवारी पिता- लखनलाल तिवारी, उम्र – 30 वर्ष , निवासी – वॉर्ड नंबर 05, कटकोना, थाना- बिजूरी, जिला- अनुपपुर (एमपी) का रहने वाला बताया। उसे संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर आगे की पूछताछ में उसके द्वारा बताया कि उसने दिनांक 23.05.23 को एक व्यक्ति का मोबाइल अनुपपुर सेकेंड क्लास वेटिंग हॉल से चोरी कर लिया था और उसे अपने पास रख कर आज पुनः चोरी के इरादे से अनूपपुर स्टेशन आकर सेकेंड क्लास वेटिंग हॉल में रुका था। उसे चेक करने पर उसके पास से चोरी का एक मोबाइल विवो कंपनी का आसमानी रंग का क़ीमत 8000/ मिला जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस चौकी अनुपपुर द्वारा पूर्व के अपराध क्रमांक 48/2023 दिनांक 25.05. 23 धारा 379 आईपीसी में संलग्न कर गिरफ्तार किया गया तथा सीजेएम कोर्ट अनुपपुर में पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

