रेसुब रायगढ़ ने दिखाई मानवीय संवेदना ….. कामठी से मनोहरपुर जा रही ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया जच्चा बच्चा दोनों को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल रायगढ़। वायरलेस न्यूज । कामठी से मनोहरपुर झारखंड का सफ़र करते एक गर्भवती महिला ने इतवारी टाटा एक्सप्रेस में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म रायगढ़ स्टेशन पहुंचने के पहले प्रसव पीड़ा के कारण जन्म दे दिया जिसे ट्रेन के रायगढ़ पहुंचने पर रेसुब रायगढ़ की टीम ने मानवीय संवेदना का परिचय देकर रेलवे डाक्टर स्टाफ के साथ सुरक्षित उतार कर जिला अस्पताल भिजवाया। इस मामले में रेसुब रायगढ़ थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि दिनांक 27 मई 2023 शनिवार को मंडल सुरक्षा नियंत्रक बिलासपुर से समय लगभग 16:55 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 18110 के कोच S-1 के 55 नम्बर बर्थ एक महिला सफर कर रही है जिसे लेवर पेन हो रहा है उक्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ से सहायक उपनिरीक्षक एस. आर. अनंत, सहायक उप निरीक्षक के. नसीम व प्लेटफार्म ड्यूटी मैं तैनात आरक्षक माधो प्रसाद व जीआरपी रायगढ़ से महिला प्रधान आरक्षक अग्नि परपरिया के द्वारा उक्त ट्रेन को अटेंड किया गया साथ में मुख्य स्टेशन प्रबंध श्री एस. एस. महापात्रा व रेलवे डॉक्टर उपस्थित रहे महिला ने ट्रेन में ही एक लड़की को जन्म दिया गाड़ी संख्या 18110 रायगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म फार्म संख्या 01 पर समय 17:10 बजे आई और 17:18 चली गई पर पहुंचने के बाद महिला नाम – सरिता गोप, पति -मनोज गोप, उम्र -32 पता ग्राम- ममर, मनोहरपुर, झारखण्ड को बच्चे सहित ट्रेन से उतार कर एम्बुलेंस द्वारा सही सलामत जिला चिकत्सालय रायगढ़ ईलाज हेतु भर्ती करवाया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

