श्री श्याम सरकार सेवा संघ का 9वां श्री श्याम महोत्सव 31 मई को श्याम मंदिर रायगढ़ में
सुप्रसिद्ध भजन गायिका निशा द्विवेदी (भोपाल) और नरेश नरसी (फतेहपुर) अपनी मधुर आवाज में बाबा को रिजाएँगे
रायगढ़ 26 मई : नगर के श्याम मंदिर में 31 मई बुधवार को श्याम जगत की संस्था श्री श्याम सरकार सेवा संघ द्वारा 9वाँ श्री श्याम महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें भावपूर्ण श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। कीर्तन में खासतौर पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका निशा द्विवेदी (भोपाल) और नरेश नरसी (फतेहपुर) को बाबा के मीठे-मीठे भजन सुनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। महोत्सव में मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा,अखण्ड जोत,छप्पन भोग, बाबा का अलौकिक श्रृंगार,पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा आदि किया जाएगा। श्याम मंदिर रायगढ़ के पुजारी श्री शंकर महाराज के पावन सानिध्य में इस आयोजन को किया जाएगा। इसके लिए भाटापारा से जीतू एंड पार्टी को संगीत के लिए आमंत्रित किया गया है। कीर्तन रात्रि 8:00 से श्री श्याम मंदिर में प्रारंभ होगा और बाबा की इच्छा तक चलेगा। आयोजक श्री श्याम सरकार सेवा संघ ने नगर के सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक इस कीर्तन में पधार कर बाबा के मीठे-मीठे भजनों का आनंद लें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

