🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सी शिवकुमार ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र -II और यूएसएससी) का कार्यभार संभाला

On: June 1, 2023 12:40 PM

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)श्री सी शिवकुमार ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र -II और यूएसएससी) का कार्यभार संभाला

श्री सी शिवकुमार ने 01 जून, 2023 को एनटीपीसी नवा रायपुर के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिम क्षेत्र -II और यूएसएससी) के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले, श्री सी शिवकुमार एनटीपीसी नवा रायपुर में यूएसएससी (यूनिफाइड शेयर्ड सर्विसेज सेंटर) के कार्यकारी निदेशक थे।

श्री सी शिवकुमार ने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति से मैकेनिकल इंजीनियर पूरा करने के बाद 1985 में एनटीपीसी में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में सेवा प्रारंभ किया । इनके पास यांत्रिक उन्निर्माण और रखरखाव, परियोजना निर्माण, सुरक्षा और एकीकृत साझा सेवाओं के क्षेत्रों में समृद्ध और विविध अनुभव है। उन्होंने लगभग 38 वर्षों के अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और एनटीपीसी के विंध्याचल, कोरबा, मौदा, बीआरबीसीएल (नबीनगर), दादरी और सीसी-ईओसी नोएडा में काम किया। श्री शिवकुमार ने एनटीपीसी के बीआरबीसीएल और दादरी स्टेशनों का भी नेतृत्व किया है।

श्री सी शिवकुमार के समृद्ध और विविध अनुभव तथा इनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनटीपीसी नवा रायपुर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment