*राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन*
*प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा और बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया*
*भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हुआ रामलीला मैदान*
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 02 जून 2023/ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन आज प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा और बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों ने भजन के माध्यम से श्रीराम के कहानी की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हो उठा।
भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा ने श्रोताओं से कहा कि प्रभु श्रीराम सबको साथ लेकर चले, आप मेरा साथ दें और राम का नाम लें। उनके अपील पर दर्शकों ने श्रीराम का जय घोष किया। श्री लख्खा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह भव्य आयोजन कर संस्कृति को जोड़ने का काम किया है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। महोत्सव के आयोजन से पूरा रायगढ़ शहर राममय हो गया है।
बाबा हंसराज रघुवंशी ने दी भक्तिमय प्रस्तुति – रामायण महोत्सव के दूसरे दिन बाबा हंसराज रघुवंशी की भजनों ने दर्शकों को मन मोह लिया। मेरा भोला है भण्डारी जैसे प्रसिद्ध भजनों के गायक बाबा रघुवंशी को दर्शकों ने उत्सुकता के साथ सुना और श्रोता उनकी गीतों पर आनंदित होकर झूमने लगे। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने श्री लखबीर लख्खा और बाबा रघुवंशी को रामचरित मानस ग्रंथ की प्रति और राजकीय गमछा भेंटकर सम्मानित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

