एसपी संतोष सिंह की बिलासपुर पुलिस ने रेप के आरोपी को अयोध्या से गिरफ्तार किया
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज।इंस्टाग्राम में दोस्ती कर बिलासपुर आकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद युवती को शादी से मना करना एक खाकी वर्दी धारी को महंगा पड़ गया जब युवती की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या से एक खाकी धारी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया युवती थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थीया की आरोपी अजय यादव के साथ इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई… आरोपी मिलने बिलासपुर आया और प्रार्थीया के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया उसके बाद आरोपी ने प्रार्थीया को लखनऊ बुलाया, 1 माह तक होटल में रखा और वहा भी शारीरिक संबंध स्थापित किया उसके बाद जब आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया तो प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया… दौरान विवेचना प्रार्थीया का कथन महिला अधिकारी और माननीय न्यायालय के समक्ष कराया गया है,बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया था,आरोपी का पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जैसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर संदीप पटेल के मार्गदर्शन में
पुलिस टीम रवाना किया गया था, लोकेशन के आधार पर आरोपी अजय यादव को पुलिस लाइन अयोध्या उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा
कार्यवाही में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, उप निरीक्षक अजहर उद्दीन, खरे ,प्रधान आरक्षक हरप्रसाद डहरिया आरक्षक भागीरथी गेदले का महत्तवपूर्ण योगदान रहा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

