रायपुर (वायरलेस न्यूज)भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की द्वादश यात्राओं में से एक “स्नान यात्रा” 4 जून 2023 को पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न की जायेगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन श्री विग्रहों की पवित्र स्नान यात्रा अनुष्ठित होती है। प्रातः काल में मंगलार्पण के उपरांत विग्रहों को डोर लगाने के बाद घण्टा, काहाल और छत्री सहित स्नान मण्डप के लिये यात्रा शुरू हो जाती है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के संस्थापक, अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 4 जून को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभू जी की “स्नान यात्रा”” जगन्नाथ संस्कृति के अनुरूप सम्पन्न की जायेगी। देवीं शीतला के सामने होने वाले “सुना कूअ” नाम के कूप से 108 कलशों के अभिमंत्रित जल से शास्त्रोक्त विधि के अनुसार श्री विग्रहों का स्नान सम्पन्न होता है। तदुपरांत स्नानवेदी पर विराजमान श्री विग्रहों को हाथीवेश या गजानन वेश से अलंकृत किया जाता है। स्नान पूर्णिमा से आषाढ़ अमावस्या तक श्री विग्रह अणसर (अस्वस्थ या क्वारंटाईन) में रहते है। 19 जून को जगन्नाथ जी का नेत्र उत्सव तथा उसके पश्चात 20 जून को “रथ-यात्रा” अत्यंत ही धूम धाम से मनाया जायेगा ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
Uncategorized2026.04.22जीडीसी कॉलेज के सामने भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया


