*मुख्यमंत्री श्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात*
*माली समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा*
रायपुर, (वायरलेस न्यूज 3 जून 2023 )/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस रायगढ़ में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केलो मैय्या’ का विमोचन किया।
प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माली समाज की मांग पर उन्हें भवन के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की। साथ ही विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ के प्रतिनिधि श्री सुशील कुमार गुप्ता, डीकन अजय लाल प्रणयवानी ने मुंख्यमंत्री श्री बघेल से भेंटकर चर्च के लिये भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर रायगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
मुख्यमंत्री से कान्य कुब्ज ब्राम्हण कल्याण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, चौहान समाज, देवांगन समाज सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक सर्वश्री प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

