रेसुब छिंदवाड़ा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर …………… रेल्वे स्टेशन में सफाई अभियान, वृक्षारोपण, प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जन जागरूकता अभियान चलाया

छिंदवाड़ा ।मध्यप्रदेश।वायरलेस न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस पर रेल सुरक्षा बल छिंदवाड़ा ने पर्यावरण को लेकर संजीदगी के साथ सफाई अभियान, वृक्षारोपण, प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल छिंदवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा अधिकारी पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनांक 05 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ऑपरेटिंग विभाग व एस्कॉर्ट गाइड के साथ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में सफाई अभियान, वृक्षारोपण, प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया, वृक्षारोपण के अंतर्गत अशोक, सीताफल, अनार, कटहल, गुलमोहर के 65 पेड़ छिंदवाड़ा, लिंगा और सौसर में लगाए गए, छिंदवाड़ा में एस्कॉर्ट गाइड के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, पर्यावरण से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाईं गई है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आर.के. सिंह, उप निरीक्षक बी.के.सिंह, आरक्षक सचिन कुमार, आरक्षक कपिल बघेल, एस्कॉर्ट गाइड के श्री निवास डोरा, लिंगा SM अरुण कुमार एवं रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

