0 वार्ड क्रमांक 24 में चला महा सफाई अभियान
रायगढ़। कलेक्टर श्री भीम सिंह, महापौर श्रीमती जानकी काटजू सहित जिला प्रशासन व निगम के अमले ने वार्ड क्रमांक 24 में महा सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने हिमालया हाइटस में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कालोनाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
शनिवार को मोदीनगर से महा सफाई अभियान का शुरू हुआ। इस दौरान नव निर्माण नाले को कलेक्टर श्री भीम सिंह, मेयर श्रीमती जानकी काटजू, कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय ने जायजा लिया। नाला निर्माण की मांग मोदीनगर की प्रमुख मांगों में थी। इसके बनने से अब यहां बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या नहीं होगी। इसी तरह मोदीनगर में साफ सफाई करने और कचरा डम्पिंग पॉइंट को हटाने के निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने दिए। इसके बाद मणिकंचन केंद्र का निरीक्षण किया गया। मणिकंचन केंद्र में गोबर खरीदी की जा रही है। गोबर को व्यवस्थित रखने और खाद निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद बंगाली कॉलोनी का निरीक्षण कलेक्टर श्री भीम सिंह ने किया। इस दौरान बस्ती के लोगों से कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सफाई व्यवस्था के बारे में चर्चा की। उन्होंने दो डस्टबिन रखने और सूखा गीला कचरा को अलग-अलग रखने और कचरा रिक्शा को देने की बात कही। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने वहां की महिलाओं की समस्याएं भी सुनी। महिलाओं ने नाली निर्माण करने की मांग की, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टीमेट बनाने के निर्देश मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने दिए। इस दौरान उन्हें मटन मछली मार्केट को व्यवस्थित लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद हिमालया हाइट्स का निरीक्षण किया गया। यहां के गार्ड और लोगों से कचरा लेने वाहन आने संबंधित जानकारी ली गई। कचरा को व्यवस्थित रूप में वहां के निवासियों द्वारा दी जाती है, लेकिन परिसर के अंदर साफ-सफाई नहीं होने, सभी तरफ बड़े-बड़े घास उगने और गार्डन व्यवस्थित नहीं होने के कारण कॉलोनाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को दिए। जलसा मैरिज गार्डन के आगे कचरा पॉइंट होने और सड़क की समस्या होने की बात सामने आई, जिस पर कलेक्टर, मेयर, कमिश्नर नसहित पूरे अमले ने पैदल चलकर निरीक्षण किया। यहां कचरा पॉइंट को हटाने और सड़क किनारे घर मकान मालिक को सेफ्टीक टैंक बनवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद डॉक्टर प्रतीक बिश्वाल, एमआईसी सदस्य श्री कमल पटेल, श्री विकास ठेठवार कांग्रेस नेता श्री साखा यादव, श्री अमृत काटजू, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, नजूल अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता सहित जिला प्रशासन व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
आज वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा में होगा महा सफाई अभियान
सोमवार को सुबह 8:00 बजे से वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा में महासफाई अभियान होगा। इस दौरान कलेक्टर, मेयर, कमिश्नर व जिला प्रशासन और निगम के अधिकारी कर्मचारी द्वारा पूरे वार्ड का भ्रमण किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ





