कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना के 24 घंटे के अंदर अपहृत बालिका को बरामद किया गया।

बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज)कोटा।कोटा पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने वाले एक व्यक्ति और एक युवती के कब्जे से मुक्त कराकर आपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है मामले में युवती के साथ अवैध रूप से शारीरिक शोषण करने पर अपराध दर्ज किया गया है।

कोटा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु *मुस्कान अभियान* “चलाया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा क्षेत्र में गुम बच्चों की खोजबीन हेतु ” *मुस्कान अभियान”* के अंतर्गत लगातार गुम बच्चों की पतासाजी की जा रही है।
दिनांक 06 जून 2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 साल 05 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान नाबालिक लड़की की पतासाजी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर अपहृत बालिका को दिनांक 07.06.2023 को ग्राम लोहर्सी मे विजय वर्मा पिता दिलीप वर्मा उम्र 28 साल साकिन लोहर्सी के कब्जे से बरामद किया गया। नाबालिक लड़की ने अपने बयान में बताया कि विजय वर्मा और लक्ष्मी मरावी के द्वारा शादी का झांसा देकर मुझे भगा कर ले जाकर विजय वर्मा के द्वारा शारीरिक संबंध बनाना बतायी। प्रकरण में अपराध धारा सबूत का पाए जाने से मामले में धारा 366,376(2)(ढ),120(बी) भा.द.वी. 4 पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी 01. विजय वर्मा पिता दिलीप वर्मा उम्र 28 साल साकिर लोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (छ.ग), आरोपियां लक्ष्मी मरावी पिता श्री उमेद मरावी उम्र 19 साल ग्राम पटैता थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उ.नि.श्यामलाल गढेवाल, प्र.आर. नीलाकर सेठ, आरक्षक भोप सिंह साहू, संजय कश्यप, सुनील पटेल का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

