*प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बदले जाने मुख्यमंत्री के बयान पर सांसद गोमती की प्रतिक्रिया*

रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) परिवार वाद की परिक्रमा से मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करने वाले भूपेश बघेल बदलाव की प्राकृतिक व्यवस्था से अनभिज्ञ है। उक्त बयान क्षेत्र की सांसद गोमती साय ने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव आते आते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बदले जाने के बयान पर दी है।सांसद गोमती साय ने कहा भाजपा समय के साथ बदलाव की प्राकृतिक व्यवस्था का अनुसरण करती है लेकिन कांग्रेस से जुड़े नेता आजादी के सत्तर वर्ष बाद भी गांधी परिवार की चरण वंदना को

अपना सौभाग्य समझते है। ढाई ढाई साल के समझौते के मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने वाले भूपेश बघेल को अपनी कुर्सी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा इसलिए वे भाजपा में हो रहे बदलाव को लेकर समीक्षा करने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अहंकारी निरूपित करते हुए सांसद गोमती साय ने कहा वक्त के बदलाव जो समय रहते स्वीकार नही करता समय के साथ देश की जनता स्वय बदलाव करती है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दस जनपथ का थोपा हुआ मुख्यमंत्री निरूपित करते हुए सांसद में कहा विधान सभा चुनाव के छः महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव के दौरान ग्यारह में से नौ सीटो में भाजपा को जीता कर छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी सरकार बनाने अहम भूमिका निभाई थी l लोक सभा के चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए इसलिए इस हार का नैतिक दायित्व लेते हुए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था। आने वाले विधान सभा चुनाव में भूपेश बघेल को अपनी हार नजर आने लगी है इसलिए वे भाजपा में हो रहे बदलावों को देख चिंता में दुबले हुए जा रहे है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जी की जमीनी कार्यशैली से भूपेश बघेल भयभीत हो गए है।प्रदेश में लगातार भाजपा प्रवेश को लेकर अब भूपेश बघेल को यह समझ जाना चाहिए कि कांग्रेस के जहाज में छेद हो चुका है और डूबने के पहले इस जहाज से उतरने की होड़ मची हुई है। शराब घोटाले एवम गौठान घोटाले में गले का आकंठ तक डूबी भूपेश सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है । प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और इसकी विदाई तय है। राम महोत्सव के दौरान जिले के मंत्री उमेश पटेल ने मंच में मौजूद सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेते हुए उन्हें लोकप्रिय बताया जबकि उन्होंने मंच में मौजूद अन्य आदिवासी मंत्रियों का नाम तक लेने से परहेज किया भूपेश बघेल के मंत्री उमेश पटेल को सांसद गोमती ने भयभीत मंत्री निरूपित किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

