बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कवर्धा से बिलासपुर आते समय अपने साथ हेलीकॉप्टर में कांग्रेस नेता श्याम कश्यप को अपने साथ लेकर बिलासपुर पहुंचे।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर कांग्रेस नेता श्याम कश्यप के साथ हंसी मजाक भी की और राजनीतिक चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर विधानसभा के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की और श्याम कश्यप से कुछ जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति श्याम कश्यप ने आभार जताया और कहा कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में तथा बिलासपुर जिले में भेंट मुलाकात के दौरान उनके द्वारा प्रत्येक समाज के लोगों को तथा जिले के विकास कार्य के लिए बड़ी सौगात दी गई है। सभी समाज के लिए जमीन तथा भवन निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री ने जो राशि प्रदान की है तथा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए कौशल उन्नयन के तहत रोजगार देने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना तथा किसानों को कर्ज माफी की बड़ी सौगात उसके लिए श्याम कश्यप ने आभार जताया और मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार उनके नेतृत्व में ही बनेगी और भूपेश बघेल ही फिर से प्रदेश के मुखिया होंगे ।जिस समय हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री के साथ श्याम कश्यप बाहर निकले जिला प्रशासन के अधिकारी अचंभे में पड़ गए। शहर के कांग्रेस नेता भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने जैन इंटरनेशनल स्कूल में हेलीपैड पहुंचे थे। श्याम कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वे 1990 के पूर्व से जुड़े हैं और वह कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पाटन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने भी गए थे तब से मुख्यमंत्री के वे करीबी हैं । और यही कारण है कि आज मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर की सैर कराई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कवर्धा में राजीव गांधी भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे यहां पर प्रदेश काग्रेस कमिटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने मुख्य मंत्री का स्वागत किया। आज काफी संख्या में कवर्धा में कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11रेसुब गोंदिया ने पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से लगभग चार लाख रुपये मूल्य का गाँजा बरामद किया
बिलासपुर2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी* *75.73 करोड़ की लागत से 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी* *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* *अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने कहा*
Uncategorized2026.06.11*काॅकरोच : हीनता का हल्ला* *डॉ शाहिद अली*
Uncategorized2026.06.10विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया जनविश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल*


