रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़)थाना कोतरारोड़ में दिनांक 13.02.2021 को जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पतरापाली के महाप्रबंधक (प्रशासन ) द्वारा डाक्टर सुनील गुप्ता नाम का व्यक्ति पंतजली आयुर्वेद हरिद्वार का होना बताकर कंपनी के डेयरी फार्म से गोबर और गौमूत्र क्रय के नाम पर एक लाख रूपये अपने खाते में जमाकर करवाकर धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर धारा 420, 467, 468, भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
शिकायतकर्ता के अनुसार जिंदल कंपनी के डेयरी फार्म में लगभग 150 गाय हैं जिनके द्वारा अत्याधिक मात्रा में गौमूत्र एवं गोबर उत्पन्न होता है । इस गौमूत्र एवं गोबर के निस्तारण हेतु अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये मैने दिनांक 20.10.2020 को गूगल बेबसाईड पर पंतजली आयुर्वेद लिमि. हरिद्वार से अधिक जानकारी लेने हेतु सर्च किया । उसके बाद दिनांक 22.10.2020 को डा. सुनील गुप्ता स्वयं को पंतजली आर्युवेद लिमि. हरिद्वार का प्रतिनिधी बताते हुए संपर्क किया और बताया कि पंतजली आयुर्वेद लिमि द्वारा गोबर 30/- प्रति किलो एवं गौमूत्र 130/- प्रति लीटर में क्रय किया जाता है। कुछ दिन पश्चात डा. सुनील गुप्ता द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों के मध्य अनुबंध निष्पादित किया जायेगा जिसमें निष्पादन हेतु *रू. 25000/-* पंजाब नेशनल बैंक हरिद्वार में पंतजली आयुर्वेद लिमि. के बैंक खाता में जमा करना होगा तथा *रू.75000/- सुरक्षा निधी* के रूप में जमा करने होंगे । उनके बातों में आकर प्रबंधन द्वारा रूपये जमा किये गये । काफी दिनों तक डा. सुनील गुप्ता के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर संदेह हुआ और पंतजली आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार से संपर्क किये तो उनके द्वारा बताया गया कि डा. सुनील गुप्ता नाम का कोई व्यक्ति उनकी संस्था में नहीं है और न ही उनके द्वारा किसी को अधिकृत किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

