🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*थाने में अदा की गई महिला कांस्टेबल की गोद भराई की रस्म, महिला कांस्टेबल का पति CRPF का जवान जम्मू कश्मीर में दे रहा सेवाएं*

On: February 14, 2021 5:44 PM

● *सरिया थाना प्रभारी मार्कण्डेय व उनकी पत्नी ने पूरे रीति रिवाज से रस्म पूरी*की

रायगढ़। पुलिस के बगैर अपराध रहित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती । जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने, कानून व्यवस्था ड्यूटी, वीवीआइपी ड्यूटी के अलावा अनेकों कार्यों की जिम्मेदारी पुलिस पर होती है । इन सब ड्यूटी के बीच किसी पुलिस अधिकारी व जवानों को अपने निजी एवं व्यवसायिक जीवन में तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल होता है । पुलिस के अधिकारी व जवानों का अधिकतर समय उनके घर से बाहर ड्यूटी स्थल या उनके कर्तव्य स्थल पर बितता है, माना जाए तो कर्तव्यस्थल ही उनका पहला घर है, वे अपने सहकर्मियों, अफसरों के बीच अपनी छोटी-बड़ी खुशियां, दुखों को बांटते हैं । इसी बीच एक सुखद पल आज थाना सरिया में बीता । थाना सरिया में पदस्थ महिला कांस्टेबल लीलावती अपने स्वजनों से दूर रहती है, उसकी गोद भराई में उसका पति जो केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में भर्ती होकर वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है, पत्नी की गोद भराई में घर आ नहीं पा रहा है और गर्भवस्था में महिला कांस्टेबल अपने ससुराल ओडिसा नहीं जा पा रही है । ऐसे में प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय, अपनी धर्म पत्नी के साथ महिला कांस्टेबल लीलीवती उरांव की गोद भराई की रस्म पूरे रीति रिवाज से पूरी किये ।

महिला कांस्टेबल लीलावती उरांव (क्रमांक 1112) अपनी मां के साथ सरिया में रहती है । उसका ससुराल ओडिसा में है । पति के कार्यक्रम में घर न आने पर उसने ससुराल नहीं जाने की बात अपने टी.आई को बताई तो टी.आई. उसकी गोद भराई की रस्म थाने में करने को कहे और उसके बाद उनकी माता जी की उपस्थिति में आज थाने में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महिला आरक्षक को थाना प्रभारी व उनकी पत्नी एवं थाने के समस्त द्वारा दीर्घायु एवं उज्ज्वल भाविष्य का आशीर्वाद देकर गोद भराई रस्म अदा की गई ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment