● *16 लिटर महुआ शराब और बाइक की जप्ती, खरसिया पुलिस की कार्यवाही*.
रायगढ़। आज दिनांक 14.02.2021 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू द्वारा थानाक्षेत्र के स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों के सकुनत में दबिश दिये जाने हेतु थाने के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर के हमराह आरक्षक शिव कुमार वर्मा, किशोर राठौर, योगेश साहू, अशोक कुमार कंवर, पालेन्द्र केंवट को निर्देशित किये थे । स्टाफ वारंटी पतासाजी में रवाना हुआ था, इसी दरम्यान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि *एक मोटर सायकल बजाज CT100 काला नीला रंग बिना नंबर* में एक युवक महुआ शराब लेकर भूपदेवपुर से खरसिया की ओर आ रहा है । वारंटी पतासाजी में रवाना हुए स्टाफ को थाना प्रभारी द्वारा ग्राम चपले रेल्वे फाटक के पास नाकाबंदी कर युवक पर कार्यवाही का निर्देश दिये । स्टाफ द्वारा सुबह करीब 07.00 बजे आरोपी *समारू राम पटैल पिता जगदीश उम्र 25 वर्ष निवासी जबलपुर थाना भुपदेवपुर* को मोटर सायकाल बजाज सी.टी. 100 बिना नंबर में सवार होकर अपने पीछे भुरा रंग बैग लटकाये हुये पकड़े, जिसके बैग से एक प्लास्टिक की पॉलिथिन में *16 लीटर महुआ शराब* मिला है । आरोपी से महुआ शराब और बाइक जप्त कर थाना खरसिया में 34(1)(क),2, 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

