दो यात्रियों का हमसफ़र एक्सप्रेस में हजारों का सामान छूटा रेल सुरक्षा बल ने बरामद कर किया सुपुर्द ।
दुर्ग (वायरलेस न्यूज) । हमसफ़र एक्सप्रेस में मथुरा से रायपुर लौट रहे दो अलग अलग बोगियों में यात्रियों के हजारों के छूटे सामान को मिली सूचना पर रेल सुरक्षा बल दुर्ग ने आपरेशन अमानत के तहत बरामद कर यात्रियों को सही सलामत सुपुर्द किया। इस संबंध में दुर्ग रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि हम सफ़र सुपरफास्ट ट्रेन में 15,जून को दो यात्रियों के छूटे सामान को मिली सूचना पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी की सक्रियता से यात्रियों को जिसमे
दिनांक 15.06.2023 को गाड़ी संख्या 22868 हमसफर एक्सप्रेस में मथुरा से रायपुर तक यात्रा कर रहे महिला द्वारा टीटीई के माध्यम से मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रायपुर की सूचना पर , उनका ओप्पो रेनो 6 जो चार्जिंग में लगा था ट्रेन में छूट गया है, जिसकी सूचना पर रेसुब पोस्ट दुर्ग के प्रधान आरक्षक टी एम रेडी द्वारा बताए गए कोच में उक्त बैग की खोजबीन कर प्राप्त किया। सूचना पर दिनांक 15.06. 2023 को महिला यात्री रेसुब पोस्ट दुर्ग में उपस्थित हुए जिन्हें पहचान कर उनका गाड़ी में छुटा हुआ ओप्पो रेनो 06 मोबाइल ₹30000 को सही सलामत सुपूर्द किया गया। जिसके लिए महिला यात्री द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग का आभार व्यक्त किया गया। वहीं दूसरे मामले में
ऑपरेशन अमानत, बैग सुपुर्दगी:-
दिनांक 15.06.2023 को गाड़ी संख्या 22868 हमसफर एक्सप्रेस में मथुरा से रायपुर तक यात्रा कर रहे यात्री द्वारा 139 हेल्पलाइन के माध्यम से मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रायपुर की सूचना पर , उनका काले रंग का बैग ट्रेन में छूट गया है, जिसकी सूचना पर रेसुब पोस्ट दुर्ग के प्रधान आरक्षक टी एम रेडी द्वारा बताए गए कोच में उक्त बैग की खोजबीन कर प्राप्त किया। सूचना पर दिनांक 15.06. 2023 को यात्री के परिचित व्यक्ति रेसुब पोस्ट दुर्ग में उपस्थित हुए जिन्हें पहचान कर उनका गाड़ी में छुटा हुआ बैग जिसमें आईफोन की घड़ी ₹12000 नगद ₹500 एवं अन्य सामान कुल कीमत ₹13500 को सही सलामत सुपूर्द किया गया। जिसके लिए यात्री एवं उनके परिचित के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग का आभार व्यक्त किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

