रायगढ़, (वायरलेस न्यूज) 16 जून 2023/ रायगढ़ के खरसिया यार्ड के पास रेलवे यार्ड पर यातायात की सुगमता की दृष्टि से ओव्हर ब्रिज बनाया जाना है।

उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल के विशेष प्रयासों से 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ओव्हर ब्रिज का निर्माण स्वीकृत हुआ है। टी शेप में बनने वाले इस ओव्हर ब्रिज से शहर के भीतर यातायात व्यवस्थित हो सकेगा तथा शहर के भीतर रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। शासन से निर्माण कार्य की स्वीकृति पश्चात कार्यवाही शुरू की गई। किन्तु टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात भी ठेकेदार द्वारा अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ठेकेदार के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि ओव्हर ब्रिज निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति के उपरांत टेंडर जारी किया गया। जिसमें 6 ठेकेदारों ने भाग लिया और उन 6 में से न्यूनतम निविदाकार के रूप में ठेकेदार श्री सुरेश कुमार अग्रवाल, लोरमी की निविदा स्वीकृत की गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा की कार्यवाही पूर्ण कर ठेकेदार श्री सुरेश कुमार अग्रवाल को अनुबंध करने के लिए 31 मई 2023 को स्वीकृति पत्र जारी किया गया। किन्तु ठेकेदार द्वारा जनहित के इस काम के प्रति लापरवाही बरतने तथा समयावधि बीतने के पश्चात भी न तो अनुबंध करने और न ही काम शुरू करने में किसी प्रकार की रूचि दिखाई गई। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ठेकेदार सुरेश कुमार अग्रवाल के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के लिए सचिव, लोक निर्माण विभाग छ.ग.शासन को पत्र लिखा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

